फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers , the youth kept Rajnath

किसानों, युवाओं को साध गए राजनाथ

Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers , the youth kept Rajnath
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकार‌िणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय गृह मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ ने किसानों और युवाओं की आड़ में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मंच से उन्होंने पुलिस भर्ती का मुद्दा उठाते हुए भाई-भतीजावाद पर सपा सरकार को घेरा। मथुरा कांड के मसले पर कह गए कि सीबीआई जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। केंद्र सरकार इसके लिए तैयार है। पहले प्रदेश सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति तो करे।
विज्ञापन


किसानों को साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की। किसानों को इसका प्रीमियम नहीं देना होगा। प्रधानमंत्री को भरोसा है कि किसानों के लिए केेंद्र सरकार जिस गति से योजनाओं पर काम कर रही है, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। राजनाथ सिंह ने युवाओं को भी साधा और कहा कि अब उन्हें अपना सर्टिफिकेट या मार्कशीट सत्यापित कराने के लिए सांसदों, विधायक या सरकारी अफसरों के यहां चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का कहना है कि हमें अपने नौजवानों पर विश्वास है, सो उन्होंने ऐसी व्यवस्था कर दी कि नौजवान अपना सर्टिफिकेट, मार्कशीट स्वयं सत्यापित करें। पुलिस भर्ती मसले पर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र ने नौकरी में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी है। सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थी को नौकरी मिल जाएगी। अभ्यर्थियों भाई-भतीजावाद का शिकार होने से बच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बिजली, शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed