{"_id":"69dffc2df473ae476c0611dc","slug":"farmers-protest-in-tehsil-surround-administration-on-21-point-demands-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5370-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तहसील में किसानों की हुंकार, 21 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तहसील में किसानों की हुंकार, 21 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन को घेरा
Thu, 16 Apr 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर फूलपुर में बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में विशाल किसान पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
किसानों ने आरोप लगाया कि तहसील फूलपुर में उपजिलाधिकारी जूही प्रसाद द्वारा गरीबों और किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं तहसील सोरांव क्षेत्र में आवास विकास परिषद द्वारा ग्राम सभा टिकरी समेत कई गांवों में जबरन भूमि अधिग्रहण का विरोध किया गया। पंचायत में चकबंदी विभाग द्वारा किसानों को उनकी पैतृक जमीन से बेदखल कर खसरा-खतौनी में नाम दर्ज न किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण न किए जाने की मांग रखी गई।
तहसील सोरांव में रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा गलत बैनामे कराए जाने, होटल व फ्लाईओवर के नीचे मेडिकल स्टोर पर अवैध रजिस्ट्री कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या, आलू की फसल का उचित मूल्य न मिलना, सीएचसी स्तर पर फर्जी मेडिकल बनाकर पैसे लेकर जिला अस्पताल रेफर करने तथा भूमि माफियाओं द्वारा गरीबों की जमीन कब्जा करने के मामलों पर भी किसानों ने आक्रोश जताया। इन सभी समस्याओं के लिए जिलाधिकारी को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम जूही प्रसाद एवं सहायक पुलिस आयुक्त विवेक कुमार यादव को सौंपा गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे, जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी, राजकुमार यादव, मंडल सलाहकार डॉ. रामराज पटेल आदि मौजूद रहे।