फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers of six villages held a Mahapanchayat to protest against land acquisition.

Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में छह गांवों के किसानों ने बैठाई महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers of six villages held a Mahapanchayat to protest against land acquisition.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में मंगलवार को किसानों ने प्राचीन शिव मंदिर टिकरी परिसर में महापंचायत की। महापंचायत में आधा दर्जन गावों के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और कहा कि अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि विकासखंड कौड़िहार के टिकरी, अकबरपुर गंगागंज, उठगी और दुबरा जगदीशपुर गांवों की हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि को पीडीए ने अधिग्रहित करने की योजना बनाई है। जानकारी किसानों को हुई तो उन्होंने महापंचायत की। अध्यक्षता ग्राम प्रधान टिकरी पप्पू पासी ने की।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सरकार किसानों की कीमती जमीन को कौड़ियों के भाव लेकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। इससे किसानों की आजीविका प्रभावित होगी। महापंचायत में उपस्थित किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे पहले पीडीए के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। अगर समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और घेराव का रास्ता अपनाएंगे। इस दौरान रामनारायण पांडेय, अकबरपुर गंगागंज के प्रधान मकसूदुल हसन, रामकृपाल, रामबहादुर, राजाराम, रामराज, प्यारेलाल, हरिओम, लवकुश, फूलचंद, राममूरत, अलाउद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed