{"_id":"690a64ddab2d9ae53f023540","slug":"farmers-in-queue-some-got-fertilizer-while-some-returned-empty-handed-allahabad-news-c-417-1-sald1007-749-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कतार में किसान... कुछ को मिली खाद तो कुछ लौटे खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कतार में किसान... कुछ को मिली खाद तो कुछ लौटे खाली हाथ
विज्ञापन
फूलपुर। रबी सीजन की बोआई शुरू होते ही फूलपुर क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत हो गई है। मंगलवार को भी इफको किसान सेवा केंद्र और क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर तक खाद खत्म हो गई। इस दौरान जिन लोगों को खाद मिली उनके चेहरे पर मुस्कान थी और जिन्हें खाद नहीं मिली वह मायूस होकर लौट गए।
फूलपुर में इफको किसान सेवा केंद्र पर प्रतिदिन डीएपी खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इस केंद्र पर सुबह छह बजे से ही किसान लाइन में खड़े थे। वितरण शुरू हुआ तो कुछ ही घंटों में खाद खत्म हो गई। बाद में कर्मचारियों ने वैकल्पिक रूप में एनपीके खाद का वितरण किया। किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से खाद को उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि आलू, गेहूं और सरसों की बोआई समय से की जा सके।
बोले किसान
सुबह चार बजे से लाइन में लगा हूं लेकिन जब नंबर आया तो कहा गया कि डीएपी खत्म हो गई। खेती का समय निकल रहा है, खाद न मिली तो गेहूं की बोआई में देरी होगी। - अवधेश यादव, दरियापुर फूलपुर।
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए हर बार यही समस्या होती है। पहले कहा जाता है कि खाद आ जाएगी लेकिन जब किसान समितियों में पहुंचते हैं तो स्टॉक खत्म बताया जाता है। प्रशासन को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए। - लक्ष्मीकांत दुबे, थानापुर फूलपुर।
हम औरतें भी खेती में बराबर काम करती हैं लेकिन खाद लेने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लाइन में धक्कामुक्की की जाती है। धूप में पानी तक के लिए तरसना पड़ता है। - मिथिलेश कुमारी, चंदौकी फूलपुर।
पिछले हफ्ते भी खाद लेने के लिए आई थी तब कहा गया कि अगले हफ्ते डीएपी आएगी। अब फिर वही बात कही जा रही है। इस तरह तो फसल की बोआई पिछड़ जाएगी। - विभा देवी, भोगवारा फूलपुर।
सुबह बिना खाना बनाए खाद लेने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। भूखे-प्यासे घंटों लाइन लगाकर काउंटर तक पहुंचा जाता है। वहां एक-दो बोरी खाद थमा दी जाती है। जो पर्याप्त नहीं है। खाद न मिलने की वजह से बोआई पर असर पड़ रहा है। - सरिता यादव, महिला किसान सराय हरीराम फूलपुर।
महिलाएं भी सुबह से लाइन में लगी रहीं, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ा। अगर सरकार समय से खाद नहीं देगी तो फसल कैसे बोएंगे। - कमला देवी, महिला किसान सराय हरीराम, फूलपुर।
सहकारी समितियों पर भी नहीं है खाद
ब्लॉक की विभिन्न साधन सहकारी समितियों पर भी मंगलवार को किसानों की भीड़ देखी गई। समितियों के कर्मचारी भी सीमित स्टॉक के चलते परेशान नजर आए। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही नई खेप आने की उम्मीद है।
बोले प्रभारी
मंगलवार को दिन भर में 700 बोरी डीएपी और 223 बोरी एनपीके खाद का वितरण किया गया है। एनपीके खाद केंद्र पर उपलब्ध है। बृहस्पतिवार को खाद का वितरण दोबारा से किया जाएगा। - अमन सिंह प्रभारी इफको किसान सेवा केंद्र फूलपुर।