{"_id":"69601c8d73cad43193057883","slug":"farmers-crops-submerged-due-to-canal-breach-naini-news-c-257-1-sald1006-119279-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नहर टूटने से किसानों की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नहर टूटने से किसानों की फसल जलमग्न
Fri, 09 Jan 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
करछना। नहर टूटने के कारण खेत में फैला पानी
तहसील क्षेत्र में नहर विभाग की उदासीनता अब किसानों पर भारी पड़ रहा है। विभाग की ओर से नहर की सफाई के नाम पर खाना पूर्ति कर पानी छोड़ दिया गया है। बृहस्पतिवार को बरदहा रजबहा में पानी छोड़े जाने पर अन्तहिया गांव के सामने नहर टूट गई। देखते ही देखते किसनों की सैकड़ो बीघा गेहूं व सरसों की फसल जलमग्न हो गई।
इसी तरह घोड़ेडीह, आधार का पूरा, हर्रई, मझुआ गांव के सामने नहर की आधी अधूरी सफाई कर पानी छोड़ दिया गया। किसान राज बहादुर, बबलू कोलहा, देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष नहर की सफाई कराई जाती है, लेकिन नहर क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत कार्य नहीं कराया जाता। नहर टूटने पर विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा है।