फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   farmers celebrated the birthday of his leader mahendra singh tikait

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई जयंती

Wed, 07 Oct 2020 08:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
farmers celebrated the birthday of his leader mahendra singh tikait
महेंद्र सिंह टिकैत को किया गया याद - फोटो : सोशल मीडिया
जिला किसान कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जीरो रोड स्थित किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। साथ ही गांधी जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत बेटियों की सुरक्षा व आत्मरक्षा से संबंधित गांधी की लाठी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं को गांधी की लाठी देकर आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस यूपी के कोऑर्डिनेटर सुशील तिवारी ने किसान आंदोलनों में महेंद्र सिंह टिकैत की भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके योगदानों को याद किया।
विज्ञापन


साथ ही गांधी की लाठी कार्यक्रम के तहत बेटियों को लाठी देने के अभियान की प्रयागराज से शुरुआत करते हुए कहा, सरकार का नारा था ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, लेकिन अब बेटियों के सम्मान स्वाभिमान की रक्षा करना यूपी सरकार के बस की बात नहीं रही। इसलिए किसान कांग्रेस व्यापक पैमाने पर शिविर लगाकर बेटियों को गांधी की लाठी का वितरण करेगी। गंगापार के जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्पना निषाद, जितेंद्र कुमार राय, हरिचरण यादव, अरुण मिश्रा, नरेश विश्वकर्मा, कमलेश कुमार राय, आदित्य विशाल चौरासिया, हरदेव सिंह, सचिन चौरासिया, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed