{"_id":"6a8f54d6383a721c9a03b272","slug":"farmer-dies-of-electrocution-allahabad-news-c-407-1-nan1015-19212-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
निदौरी गांव के मृतक सुनील कुमार दुबे की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निदौरी गांव में पशुओं को चारा डाल रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी सुनील दुबे (40) पुत्र स्व. सीताराम दुबे बुधवार सुबह करीब सात बजे जानवरों को भूसा डालने के लिए घर के बाहर बने पशुबाड़ा गए थे। पशुबाड़ा के पास सुनील करंट की चपेट में आ गया। इससे वह चीखने लगा।
आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद पत्नी किरण और अन्य परिजन दौड़कर बाहर आए। तब तक सुनील तड़प रहा था। परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो बेटे दिव्यांशु (16) और भीम (14) का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता है। करछना थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई जगह बिजली के तार जमीन पर बिखरे हैं, इसलिए विभाग की अनदेखी के चलते ही हादसा हुआ है। लोगों ने मांग की कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में लटकते व बिखरे तारों को दुरुस्त कराया जाए।