फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farah will also look into the mind of a woman under the pretext of Nirbhaya Naini

निर्भया के बहाने नारी मन की पड़ताल करेंगीं नैनी की फराह

Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farah will also look into the mind of a woman under the pretext of Nirbhaya Naini
फराह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
निर्भया कांड के बहाने भारतीय समाज और आयरलैंड में महिलाओं की स्थिति को लेकर नैनी की फराह सिद्दीकी मतीन किताब लिख रही हैं। इसमें भारतीय समाज में महिलाओं पर अत्याचार, शोषण, उनके अधिकारों के हनन के साथ ही महिला समानता, सुरक्षा और महिला हितों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। इसे वह आंकड़ों और तथ्यों के साथ प्रस्तुत करेंगी। निर्भया को समर्पित फराह की यह किताब जुलाई-अगस्त तक पाठकों के बीच होगी।
विज्ञापन


फराह की अब तक 15 किताबें आ चुकी हैं। 2014 में ‘द बिल्स ऑफ सोलित्युद’ और 2015 में ‘लाईक आई बोर्न इन वीनस’  प्रकाशित हुई जिसे काफी पसंद किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाली फराह को 2014 में सन्मति पब्लिशर्स की ओर से बेस्ट डेब्यू पोएट के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। फराह का कहना है कि आज महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना होगा।
विज्ञापन


जब तक वह जागरूक नहीं होंगी, उनकी स्थिति में सुधार नहीं आएगा। पुरुषों को भी महिलाओं के लिए अपनी सोच बदलनी होगी। फिलहाल पति के साथ आयरलैंड में रह रहीं फराह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ससुराल वालों को देती हैं। बकौल फराह, पति शफीक मतीन ने हमेशा लिखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। महिला मुद्दों पर लेखन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed