{"_id":"5b09c51c4f1c1b8c6e8b4ced","slug":"fans-catching-a-glimpse-of-cine-star-zarina-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिने तारिका जरीन खान की झलक पाने उमड़े प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिने तारिका जरीन खान की झलक पाने उमड़े प्रशंसक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने तारिका जरीन खान की झलक पाने के लिए शनिवार को युवा प्रशंसकों की भीड़ कई बार बेकाबू हुई। उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए सीढ़ियों से लेकर तपती धूप में सड़क तक खड़े युवक-युवतियां वेताब नजर आए। अभिनेत्री ने भीड़ के बीच हाथ हिलाकर हर किसी का अभिवादन किया तो सीटियों के शोर और तालियों की बौछार होने लगी। इस दौरान भीड़ संभालने में उनकी सुरक्षा में लगे बाउंसर के अलावा सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
सिविल लाइंस स्थित राम मंदिर के पास एक शो रूम के उद्घाटन के लिए संगमनगरी पहुंची जरीन खान को देखने, उनसे मिलने के लिए दिन के 11 बजे से ही भीड़ लग गई थी। मंदिर से लेकर प्रतिष्ठान तक बच्चों, महिलाओं, युवाओं की भीड़ कड़ी धूप में उनका शिद्दत से इंतजार करती रही। वह दिन के करीब 12:15 बजे पहुंची तो शो रूम तक उनको ले जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को चेन बनानी बनानी पड़ी। छींटदार कुर्ती और पाजामा में वह हाथ हिलाकर हर किसी का अभिवादन कर रही थीं। कई युवक-युवतियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। बच्चों को जरीन ने आटोग्राफ दिए। कव करीब घंटे भर शोरूम परिसर में रहीं।