{"_id":"d5d7a7c83cf823dd62e4f7ce1e9aaae4","slug":"fanfare-celebrating-the-birthday-of-amitabh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना अमिताभ का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना अमिताभ का जन्म दिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। महानायक अमिताभ बच्चन का 73वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घ जीवन के लिए कामना की गई।
प्रयागराज सेवा समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से संगमतट पर जन्म दिन मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष धर्मराज पांडेय की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा एवं माधव की पूजा अर्चना कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की गई। उसके बाद उनके अब तक के फिल्मी सफर को दर्शाने वाले चित्रों को नाव में प्रदर्शित किया गया। मधुशाला प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इस अवसर पर सचिव तीथ्रराज पांडेय, विष्णुदयाल श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अनुपमा पांउेय, डीआर पांडेय, हरिओम चौरसिया, भक्तराज पांडेय आदि उपस्थित रहे। प्रयास संस्था की ओर से अभिताभ बच्चन का जन्मदिन धूमधाम से संयोजक सुमित श्रीवास्तव की देखरेख में मनाया गया। कीर्ति पब्लिक स्कूल झलवा में अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया। प्रबंधक जयकीर्ति सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।