{"_id":"6a2f0e23a39bb3a11904f1c6","slug":"family-members-of-a-villager-deprived-of-government-schemes-have-pleaded-for-help-allahabad-news-c-417-1-gd11004-7181-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सरकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीण के लिए परिजनों ने लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सरकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीण के लिए परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
Mon, 15 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
हाथ में नहीं लकीरे 26 वर्षीय गणेश प्रसाद पटेल सरकारी योजनाओं से वंचित
गधियाव गांव के 26 वर्षीय गणेश प्रसाद पटेल पुत्र बुलबुल पटेल अपनी दुर्लभ शारीरिक स्थिति के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उनके हाथों में अंगुलियों की लकीरें स्पष्ट नहीं हैं, जिससे बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता।
गणेश की लंबाई करीब ढाई फीट है। बायोमेट्रिक समस्या के कारण उन्हें बैंक खाता खुलवाने, राशन और अन्य सरकारी सुविधाओं में दिक्कत आ रही है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से गणेश की चिकित्सकीय जांच की मांग की है। उन्होंने दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गणेश के माता-पिता ने कहा कि सरकार को ऐसे विशेष मामलों के लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और वैकल्पिक पहचान व्यवस्था की अपील की है।