फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family members and lawyers protest over the death of a sub-inspector's wife.

Prayagraj News: दरोगा की पत्नी की मौत पर परिजनों और अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Family members and lawyers protest over the death of a sub-inspector's wife.
प्रदर्शन के दौरान एसीपी को शिकायती पत्र सौंपते परिजन। स्रोत : परिवार - फोटो : Archive
पारस ग्रीन अपार्टमेंट में अधिवक्ता कंचन शर्मा की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके समर्थन में अधिवक्ताओं ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल को शिकायती पत्र सौंपा गया। निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर दो घंटे के बाद ने प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन

उधर, कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र के पी. रोड निवासी कंचन के पिता बैजनाथ शर्मा, छोटी बहन प्रिया और भाई संस्कार ने धूमनगंज थाने में मामले की जानकारी ली। आरोप है कि पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगने गई उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि घटना के वक्त आरोपी नशे में था लेकिन उसका मेडिकल नहीं कराया गया। साथ ही आरोपी ने शव अकेले कैसे उतारा इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया। बैजनाथ ने एसीपी को दिए प्रार्थनापत्र में बेटी की मौत को लेकर हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि घटना से कुछ समय पहले कंचन ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद जितेंद्र ने फोन कर कंचन के आत्महत्या करने की सूचना दी। वह घटना से पहले तीन दिन प्रयागराज में बेटी के पास थे। 19 सितंबर की शाम जितेंद्र ने उन्हें कानपुर भेज दिया था।

आरोप - कंचन के शरीर पर थे चोट के निशान
प्रार्थनापत्र में बैजनाथ ने आरोप लगाया कि परिवार के पहुंचने से पहले ही फ्लैट को पुलिस ने सील कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। कंचन के कंधे और आंख के नीचे चोट व काला निशान, गले पर खरोंच के निशान थे। फ्लैट के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं कराने पर साक्ष्य से छेड़छाड़ की भी आशंका जताई है। जितेंद्र धूमनगंज थाने में दरोगा है और घटना भी उसी थाना क्षेत्र की है। ऐसे में जांच धूमनगंज थाने से हटाकर किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराई जाए। एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed