फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family members adamant on the demand to demolish the accused's houses with bulldozers

Prayagraj News: आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े परिजन

Sat, 08 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 08 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Family members adamant on the demand to demolish the accused's houses with bulldozers
मेजा के बैरहना में पोस्टमार्टम के बाद किसान प्रेमचंद यादव की लाश घर लाई गई तो मचा कोहराम। ग्राम
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद किसान प्रेमचन्द्र यादव का शव शुक्रवार शाम को घर लाया गया तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजन आर्थिक सहायता के साथ आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस प्रशासन आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुटी रही। आक्रोशित परिजन मांग पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है।
मेजा थाना क्षेत्र के बैरहना गांव के किसान प्रेमचन्द्र यादव (40) की फसल की रखवाली करने के दौरान फावड़े से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पड़ोस के पप्पू, उसका बेटा गुड्डू और पप्पू के दो सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि पप्पू और उसका बेटा गुड्डू प्रेमचन्द्र यादव की फसल को नष्ट कर देते थे। इसलिए फसल की रखवाली के लिए प्रेमचन्द्र खेत में रात बिताते थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने आरोपी पप्पू और उसके बेटे गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को छोटे बेटे अजीत यादव ने आर्थिक सहायता की मांग के साथ-साथ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ परिजनों की नाराजगी देखी गई। मृतक के तीनों बेटे अरुण, अनिल और अजीत का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर एसीपी मेजा बृजेश पाठक के साथ मेजा इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही। इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल की मौजदूगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी कराई गई।


ग्रामीणों ने कहा-हत्यारोपियों को फांसी की सजा हो
घटना के दूसरे ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। मृतक के बेटे अजीत ने बताया कि पखवाड़े भर पहले खेत में लगाई गई धान की फसल को प्रतिदिन उखाड़ फेंका जा रहा था, जिससे काफी नुकसान हो गया था। बेटे अजीत यादव ने बताया कि पखवारे भर से धान की फसल उखाड़कर नष्ट की जा रही थी। इसकी शिकायत कोहड़ार पुलिस से की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।


परिजनों ने यह है मांगें
-मृतक की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद की जाए।
-बेटों को रोजगार दिया जाए।
-आरोपियों को पकड़कर उनका मुठभेड़ किया जाए।
-आरोपियों के घरों को बुलडोजर से गिराया जाए।
-परिवार की सुरक्षा के लिए असलहा का लाइसेंस दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed