फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Family members adamant on demands for the encounter of the accused and the use of bulldozers on their homes

Prayagraj News: आरोपियों का एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े परिजन

Tue, 23 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 23 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Family members adamant on demands for the encounter of the accused and the use of bulldozers on their homes
तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प् - फोटो : मनीष शर्मा
नीबी कुकुरकटवा गांव में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड में राजनीति गरमाती ही जा रही है। सोमवार को अलग-अलग दल के लोग गांव पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल लिया। साथ ही आरोपियों का एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नीबी कुकुरकटवा गांव के श्यामलाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि परिवार की एक किशोरी से गांव का हिमांशु यादव जबरन शादी करना चाहता था। शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी अपने साथियों संग घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने आरोपी हिमांशु यादव के बाएं पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली मारी थी। फिर इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ गांव के प्रधान गुड्डू यादव, निहाल गौतम और राजन यादव को भी जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं सांसद सीतापुर राकेश राठौर, सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी (युवा मंच) शिखर गुप्ता, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुखलाल शाहू, अनिल शाहू, सतीष चन्द्र गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनोज मुसाफिर शाहू सहित कई दल के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा की। वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

इसके अलावा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर सोमवार को तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। उधर, मृतका अमरावती देवी के दामाद अधिवक्ता लोकपति गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed