फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   False Negligence: New Transformer Shipped in

गजब की लापरवाही : नए की जगह भेज दिया जला ट्रांसफार्मर

Fri, 31 May 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
False Negligence: New Transformer Shipped in
फाइल फोटो

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लगातार पांचवें दिन भी गड़वारा उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपकेंद्र पर स्थापित करने के लिए लाया गया नया ट्रांसफार्मर लगाते ही जवाब दे गया। तकनीकी टीम ने जांच की तो पता चला ट्रांसफार्मर पहले से ही जला हुआ था। पंाचवें दिन भी उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। 

विज्ञापन



गड़वारा उपकेंद्र पर स्थित पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार भोर में फुंक गया। विभागीय टीम ने जांच कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही। करीब चार दिन बाद बुधवार को पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लाया गया। गुरुवार को ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए काम शुरू किया गया। चेकिंग के दौरान ही ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। जांच में पता चला कि ट्रांसफार्मर पहले से ही फुंका हुआ था। इससे पंाचवें दिन भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोग दिनभर उमसभरी गर्मी में परेशान रहे। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने रहे। 
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप रही विवेकनगर व बलीपुर की आपूर्ति 
ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर के बलीपुर व विवेकनगर मुहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप रही। दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। शाम छह बजे तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक बलीपुर व विवेक नगर स्थित ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। तेज आवाज के साथ मुहल्ले की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जेई व एसडीओ को दी। ट्रंासफार्मर के लिए अधिकारियों ने पहल शुरू की। हालांकि शाम करीब छह बजे तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका था। लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed