{"_id":"5cd9c587bdec22070d459868","slug":"falling-in-48-53-percent-voting-in-phulpur-change-equation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलपुर में घटकर 48.53 प्रतिशत रह गया मतदान, बदले समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर में घटकर 48.53 प्रतिशत रह गया मतदान, बदले समीकरण
Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Voters ink
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद, फूलपुर और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए रविवार को हुए मतदान प्रतिशत के आंकड़े एक दिन बाद बदल गए हैं। जिला प्रशासन ने सोमवार को वास्तविक मतदान के आंकड़े जारी कर दिए। इसके अनुसार फूलपुर में मतदान प्रतिशत घटकर 48.53 फीसदी रह गया है। इसके विपरीत इलाहाबाद और प्रतापगढ़ के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। प्रतापगढ़ में अब तक का रिकार्ड 53.68 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले 1961 में 52.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
जिला प्रशासन की ओर से मतदान के बाद रविवार को जारी आंकड़ों में फूलपुर में 50.86 प्रतिशत मतदान की बात कही गई थी। जबकि, सोमवार को जारी वास्तविक मतदान के आंकड़ों के अनुसार 48.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 2014 के चुनाव में 50.20 फीसदी मतदान हुआ था। इस तरह से फूलपुर में इस बार मतदान प्रतिशत 1.67 फीसदी घट गया। हालांकि, पिछले साल हुए उपचुनाव में मात्र 37.39 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
वहीं इलाहाबाद में 51.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि, रविवार को 50.73 प्रतिशत मतदान की बात कही गई थी। 2014 में इलाहाबाद संसदीय सीट के 53.44 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। इस तरह से इलाहाबाद में भी 2014 की तुलना में मतदान प्रतिशत में 1.67 प्रतिशत की कमी आई है।