फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake message of viral done washout on whatsapp

व्हाट्सएप पर वायरल किया वॉशआउट का फर्जी मैसेज

Wed, 01 May 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fake message of viral done washout on whatsapp
whatsapp

व्हाट्सएप पर दोपहर वायरल हुए एक मैसेज से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में हड़कंप मचा रहा। वॉशआउट से संबंधित इस मैसेज में 12 जून से हॉस्टलों को खाली कराए जाने की बात लिखी थी। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश भी फैल गया। हालांकि शाम होते-होते पुलिस ने बताया कि यह अफवाह सिर्फ माहौल खराब करने के लिए फैलाई गई। जांच शुरू कर दी गई है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



फर्जी मैसेज दोपहर एक बजे के करीब व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। इसमें लिखा था कि ‘इविवि व ट्रस्ट के हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराने के लिए 12 जून से वॉशआउट अभियान चलाया जाएगा। 15 जून तक हॉस्टल खाली करा लिए जाएंगे। यह निर्णय सोमवार को हुई इविवि व पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक में लिया गया। मैसेज में यह भी लिखा था कि अभियान से पहले छात्र-छात्राओं को सात दिन का समय दिया गया है। जिसके बाद फोर्स की मदद से हॉस्टल खाली कराया जाएगा। 
विज्ञापन



मैसेज की जानकारी हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को हुई तो वह आक्रोशित हो उठे। उधर मामले की जानकारी जब विवि अफसरों को हुई तो वह हैरत में पड़ गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच पड़ताल के बाद शाम को पुलिस अफसरों ने बताया कि मैसेज फर्जी है। हॉस्टलों का माहौल खराब करने के मकसद से इसे वायरल किया गया। सीओ एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से पता लगाया जा रहा है कि मैसेज कहां से वायरल किया गया। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मैसेज फर्जी है इसलिए इसे फॉरवर्ड करने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed