{"_id":"6015b89c28eb3f2f5b55e2f8","slug":"fake-attempt-in-the-name-of-ram-mandir-nirman-nidhi-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण निधि के नाम पर फर्जीवाड़े का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण निधि के नाम पर फर्जीवाड़े का प्रयास, केस दर्ज
Sun, 31 Jan 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि निर्माण निधि महाअभियान के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कुछ लोग इससे संबंधित निधि प्राप्त रसीद की कलर फोटोकॉपी कराते मिले। टोकने पर रसीद छोड़कर भाग खड़े हुए। भाजपा नेताओं की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब भाजपा जिला यमुनापार के मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी सिविल लाइंस स्थित दुकान पर पहुंचे।
शनिवार शाम छह बजे के करीब जब वह पहुंचे तो वहां कुछ लोग राममंदिर निर्माण निधि की कलर फोटोकॉपी कराते मिले। उन्होंने रसीद छीनकर फोटोकॉपी कराने की वजह पूछी तो वह व्यक्ति दुकान से भाग निकला।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की जानकारी अन्य पदाधिकारियों को हुई तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि महाअभियान के जिला संयोजक जयसिंह पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।