फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake arrested in High Court exam, one arrested

हाईकोर्ट परीक्षा में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fake arrested in High Court exam, one arrested
exam - फोटो : pexels.com

धूमनगंज स्थित एक केंद्र में हाईकोर्ट ग्रुप सी की टाइपिंग परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा में बैठे युवक को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हाईकोर्ट ग्रुप सी के टाइपिंग टेस्ट के लिए सुलेमसराय स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एंजूकेशन को भी केंद्र बनाया गया था। शक होने पर अवनीश यादव नाम के परीक्षार्थी से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया।

विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम प्रमोद कुमार यादव निवासी महाराजगंज गोरखपुर बताया। साथ ही कहा कि वह सागर इंस्टीट्टयूट बरगदवा में टाइपिंग सीखने जाता था जहां उसकी मुलाकात अवनीश से हुई। टाइपिंग स्पीड अच्छी होने के कारण अवनीश ने उसे रुपयों का लालच देकर अपनी जगह टाइपिंग परीक्षा में बैठने को कहा। साथ ही 20 हजार रुपये एडवांस भी दिए। उसके कहने पर ही वह फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड व एडमिट कार्ड को लेकर परीक्षा में बैठा था। पुलिस ने सेंटर हेड उग्रसेन सिंह यादव की तहरीर पर दोनोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed