फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Faizabad Passenger fire a coach , stirred

फैजाबाद पैसेंजर के एक कोच में लगी आग, हड़कंप

Mon, 28 Sep 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रयाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी फैजाबाद पैसेंजर के एसएलआर कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। शनिवार रात तीन बजे के बाद लगी आग से स्टेशन में हड़कंप मच गया। राहत भरी बात यह रही कि हादसे के वक्त कोच में कोई मुसाफिर नहीं था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस आपाधापी में सुबह फैजाबाद जाने वाली यह ट्रेन विलंब से रवाना हुई। उधर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस मामले में विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


फैजाबाद से आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 54372 शुनिवार रात 12 बजे के आसपास प्रयाग पहुंची। ट्रेन यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। अचानक रात तीन बजे के आसपास इसके पीछे वाले एसएलआर कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। रेलकर्मी कोच के पास पहुंचे तो अंदर आग लगी देखकर वे शोर मचाने लगे। आनन फानन में अफसरों के साथ इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने के दस मिनट बाद दमकल विभाग के कर्मचारी फायर मैन धर्मेंद्र मिश्र के नेतृत्व में वहां पहुंच गए। रात 3.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद स्टेशन पर फैजाबाद पैसेंजर से कोच एसएलआर कोच अलग किया गया। बताया जा रहा है कि एसएलआर कोच में आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि इस मामले में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने जांच बिठा दी है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों को पता लग सकेगा। उधर घटना की वजह से सुबह 5.35 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 54371 फैजाबाद पैसेंजर प्रयाग से सुबह सात बजे के आसपास रवाना हो सकी। प्रयाग रेलवे स्टेशन के मैनेजर पीके मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed