{"_id":"fb2262890748cae53aa1670ba6f3bb6c","slug":"fair-grand-surge-round-jam-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेले में उमड़ा रेला, चौतरफा जाम का झमेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में उमड़ा रेला, चौतरफा जाम का झमेला
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। माघ मेला में दो दिन की छुट्टी के चलते रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद खिली धूप ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया। एक ओर शहरी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे तो दूसरी ओर बसंत पंचमी का रेला लौट रहा था। इसके चलते मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में चौतरफा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों का जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
रविवार की छुट्ठी होने के चलते शहरी परिवार संग माघ मेला घूमने निकले। दोपहर बाद सूर्य देव भी मेहरबान हुए तो कुछ घंटे के लिए ही सही खिली धूप ने मेला घूमने का आनंद बढ़ा दिया। संगम स्नान के साथ लोगों ने पिकनिक का भी मजा लिया। इसके चलते मेले में भीड़ बढ़ने लगी। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। वहीं बसंत पंचमी पर स्नान करने आए तमाम श्रद्धालु शिविरों में रुके हुए थे। उनकी भीड़ मेले से बाहर निकल रही थी।
जिसके चलते दोनों तरफ से भीड़ बढ़ी तो जाम के हालात बनने लगे। पांटून पुलों पर भी कुछ ऐसा ही नजारा रहा। पूरे मेला क्षेत्र में वाहन रेंगने लगे। मेला क्षेत्र में जाम के हालात देखकर पुलिस अफसरों ने ट्रैफिक सिपाहियों को सचेत किया। मेला क्षेत्र में लगे जाम का आलम यह रहा कि फोर्ट रोड चौराहा, अलोपीबाग, सोहबतिया बाग फ्लाई ओवर, बैरहना और नए पुल तक वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली। सौ मीटर की दूरी तय करने में लोगों के पसीने छूट जा रहे थे। आखिरकार पुलिस को मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोकना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी देर शाम तक बैरहना, नए यमुना पुल, सोहबतिया बाग फ्लाईओवर, फोर्ट रोड चौराहे पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में जाम लगने लगा तो वाहनों को परेड मैदान में रोका जाने लगे। सिपाहियों ने वाहन सवार लोगों को अंदर जाने से रोका तो तमाम लोग सिपाहियों से उलझ गए। उनका आरोप था कि जबरन स्नान पर्व न होने के बाद भी वाहन अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। कुछ ने तो इसकी शिकायत पुलिस अफसरों तक की। लेकिन बात नहीं बनी।
इलाहाबाद। जाम का आलम यह रहा कि नैनी की ओर से आने विक्रम और अन्य सवारी वाहनों को मेले की ओर नहीं घुसने दिया जा रहा था। केवल बाइक और निजी वाहन को ही आने दिया जा रहा था। इसके चलते नैनी में बेथनी कान्वेंट से लेकर नए यमुना पुल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को जाम से निकलने में काफी दिक्कत हुई।
जाम के चलते वाहन सड़कों पर रेंग रहे थे। बांध के नीचे एक बाइक सवार ने बोलेरों में पीछे से टक्कर मार दिया। मामूली टक्कर के बाद भी बोलेरो सवार लोग नीचे उतरे और बाइक सवार को धुन दिया। लोगों के बीच वाहन निकालने को लेकर जुबानी जंग भी होती रही।