फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   explosion in the house of the female head of sherdih village youth injured

शेरडीह गांव की महिला प्रधान के घर में धमाका, युवक जख्मी, मचा हड़कंप

Mon, 18 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
explosion in the house of the female head of sherdih village youth injured
थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव में शनिवार को महिला प्रधान के घर में हुए जोरदार धमाके में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को जख्मी युवक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति एवं कई हत्याओं के आरोपी पूर्व प्रधान पर केस दर्ज किया है। सवा माह पहले भी पूर्व प्रधान के सुरक्षाकर्मी के अवैध तमंचे से चली गोली में वह जख्मी हो गया था। इसमें भी पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार पर केस दर्ज किया था। युवक की हालत रविवार की देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र का शेरडीह गांव तकरीबन डेढ़ दशक से दो प्रधान परिवारों के दुश्मनी की आग में जल रहा है। अब तक दोनों ओर से तत्तकालीन प्रधान योगेंद्र यादव उर्फ बच्चा समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं। इन हत्याओं में गांव की वर्तमान महिला प्रधान सरस्वती देवी का पति चंद्रभान यादव उर्फ बाबा आरोपी है। उसे सजा भी हुई है। कई माह पहले वह सजा काटकर बाहर आया है। हत्याओं के आरोप में उसके बेटे जेल में सजा काट रहे हैं। शनिवार को उसके विशालकाय मकान के परिसर में गांव का 20 वर्षीय युवक विनोद भारतीय पुत्र भुल्लन भारतीय कुछ काम कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान हुए जोरदार धमाके में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती कराया। ग्रामीणों की माने तो पूर्व प्रधान के मकान परिसर के भीतर जमीन खोदकर बम रखा गया था। जानवरों को बांधने के लिए खूंटा गाड़ते वक्त बम जोरदार धमाके के साथ फट गया जिसमें विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके चेहरे व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने विनोद के बड़े भाई राजेश की तहरीर पर पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव उर्फ बाबा के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। 29 मार्च की भोर में प्रधान पति एवं पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव उर्फ बाबा के सुरक्षाकर्मी के अवैध तमंचे से चली गोली में जख्मी हो गया था। मामले की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने पूरे मामले को स्वत: संज्ञान में लेते हुए एसएसआई वीरेंद प्रताप सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी गणेश यादव निवासी बीकापुर थाना सरायइनायत के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव उर्फबाबा, विनोद भारतीया, मुलायम व धर्म सिंह के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने समेत कई अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed