MF Mantra : एक्सपर्ट बताएंगे कैसे करें पूंजी का बेेहतर निवेश, 20 दिसंबर को होगा जागरूकता कार्यक्रम
मिरे एसेट और अमर उजाला की ओर से 20 दिसंबर को प्रयागराज में एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आप भी भागीदार बनकर शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में बेहतर निवेश की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
विस्तार
अमूमन हर किसी के मन में कभी न कभी यह ख्याल जरूर आता होगा कि वह अपनी पूंजी का बेहतर निवेेश कहां करें। अगर आपके भी मन में यह जानने की जिज्ञासा हो कि म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में कैसे अपनी पूंजी का बेहतर और सुरक्षित निवेश करें तो शुक्रवार 20 दिसंबर को सुनहरा मौका है।
मिरे एसेट और अमर उजाला की ओर से 20 दिसंबर को प्रयागराज में एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आप भी भागीदार बनकर शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में बेहतर निवेश की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
मिरेे एसेट एवं अमर उजाला की ओर ये शुक्रवार को होटल मिलेनियन इन, हेस्टिंग रोड निकट हाईकोर्ट पर दोपहर 2:30 बजे से एमएफ मंत्रा नाम से निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों की ओर से शेयर मार्केट में निवेश की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान मिरे एसेट के यूपी, राजस्थान एवं उत्तराखंड के नॉर्थ सेल्स रीजनल हेड मुकेश कुमार के साथ वरिष्ठ कर एवं वित्त सलाहकार डा. पवन जायसवाल लोगों को अपनी पूंजी के बेहतर से बेहतर लाभ के लिए निवेश की जानकारी देंगे। साथ ही पूंजी को कैसे सुरक्षित रखा जाए और नुकसान होने की कम से कम गुंजाइश रहे, इस पर भी विशेषज्ञ टिप्स देंगे। इस दौरान निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने व बाजार में आने वाले नए अवसरों की भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी के लिए संपर्क करें मो. नंबर- 9839933379
कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें।