फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   exam start in 15 oct

प्राथमिक विद्यालयों छमाही परीक्षा 15 अक्तूबर से

Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 13 Oct 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
exam start in 15 oct
awde
इलाहाबाद। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अभी तक किताबें पूरी तरह से नहीं पहुंच पाईं हैं। इसी बीच बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं 15 से 25 अक्तूबर के बीच कराने की घोषणा कर दी गई है। विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में किताबें सितंबर में बंटनी शुरू हुई हैं, जबकि विद्यालय अप्रैल में ही खुल गए थे। प्राथमिक विद्यालयाें के शिक्षकों की माने तो अभी तक स्कूलों में मात्र 60 फीसदी किताबें ही पहुंच सकी हैं। ऐसे में विद्यालयों में बिना किताबें कैसे परीक्षा होगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र शुरू होने के छह महीने बाद स्कूलों में परीक्षा कराने का नियम रहा है, ऐसे में अप्रैल में स्कूल खुलने के कारण छह महीने बाद परीक्षा का आयोजन हो रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि किताबों की छपाई में देरी के कारण अभी तक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची हैं। कुछ स्कूलों में गणित एवं विज्ञान की किताबें तो पहुंच गई हैं परंतु अभी अन्य विषयों की किताबें नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed