फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ex students programme

आईईआरटी का पुरा छात्र कार्यक्रम

Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ex students programme
ex students programme - फोटो : CITY DESK
उद्भव में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक संग किया धमाल
विज्ञापन

डिग्री डिवीजन के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से कार्यक्रम में पहुंचे पुरा छात्र
प्रयागराज। आईईआरटी के डिग्री डिवीजन के स्थापना दिवस पर उद्भव 2019 का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश में फैले बड़ी संख्या में पुरा छात्रों ने उद्भव 2019 में भाग लेकर नए छात्रों का उत्साह बढ़ाया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों समापन की बेला में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, एकल एवं युगल गीत, एकल एवं युगल संगीत, ग्रुप डांस, फैशन शो में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में पुरा छात्रों में एजी आफिस में कार्यरत आईएएएस पंकज वर्मा, डीआरडीओ में वैज्ञानिक विद्या शंकर पांडेय, बीआईएस में सहायक निदेशक निशांत परासर, आईईआरटी में शिक्षक उत्कर्ष गोयल, इंडियन आर्मी में कैप्टन अविनाश पांडेय, बैंक ऑफ अमेरिका में उपाध्यक्ष अभिनव सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वित्त नियंत्रक राघवेंद्र नाथ मिश्र ने वितरित किया। इस मौके पर संस्थान के मुख्य नियंता डॉ. संजय कुमार शुक्ल, डीन डॉ. एके बाजपेई, महेश मिश्र, इंदू भूषण दूबे, बलवंत पांडेय, डॉ. बीडी सरकार मौजूद रहे।

ex students programme

ex students programme- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed