फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ex AUSU president Richa singh

ऋचा ने प्रॉक्टर के पत्र का दिया जवाब, कहा विवि को कुछ लोग चला रहे

Sat, 21 Dec 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ex AUSU president Richa singh
Ex AUSU president Richa singh - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने प्रॉक्टर की ओर से 19 दिसंबर को उनको भेजे गए पत्र का बिंदुवार जवाब दिया है। ऋचा कहना है कि प्रॉक्टर का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला, प्रॉक्टर के आरोपों की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यय से हुई। ऋचा का कहना है कि वह प्रॉक्टर के आरोपों का जवाब भी मीडिया के माध्यम से ही देंगी। ऋचा ने अपने पत्र में कहा है कि अनुशासन समिति को लिए गए उनके पत्र को प्रॉक्टर ने पहले संज्ञान लेकर बिना जांच के निपटा दिया। इससे पता चलता है कि विवि को कोई तंत्र नहीं बल्कि कुछ लोग चला रहे हैं। वायरल वीडियो के बारे में भी ऋचा ने सवाल उठाए हैं। अश्लील और आपत्तिजनक पोस्टर के बारे में भी प्रॉक्टर को जवाब दिया है।
विज्ञापन

महिला छात्रावास पर अनशन जारी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चल रहा आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठीं ऋचा दिन में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने अकबरपुर जा रही थीं, रास्ते में उन्हें पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर गिरफ्तार कर लिया और शाम को छोड़ दिया। ऋचा की अनुपस्थिति में आंदोलन को उनके समर्थक छात्र-छात्राओं ने जारी रखा। धरना स्थल पर सत्यम सनी, अजय सम्राट, सत्यम कुशवाहा, जितेंद्र धनराज, संदीप वर्मा, संदीप साहू सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed