फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   evv 33

इलाहाबाद विश्वविद्यालय नहीं कराएगा प्रवेश परीक्षा

Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
evv 33
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : Getty

विज्ञापन
अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षाएं नहीं कराएगा। बड़ा फैसला लेते हुए इविवि प्रशासन खुद इस प्रक्रिया से पीछे हट गया है। मंगलवार को हुई बैठक में इविवि के अफसरों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेस टेस्ट (सीयूसीईटी) में शामिल होने का निर्णय लिया। इसका प्रस्ताव राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय को भेज भी दिया गया है। अब वहां से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। प्रवेश निदेशक को हटाने तथा परीक्षाओं में अनियमितता की लगातार शिकायतों के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम उठाया है।


विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितता की लगातार शिकायतें रहीं हैं। इसके मद्देनजर लगातार दो वर्ष से छात्रों के उग्र आंदोलन से कुलपति तथा अन्य अफसरों पर काफी दबाव रहा। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा कराने से ही पीछे हटने का निर्णय लिया है। देश के 11 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर सीयूसीईटी कराया जाता है। इसके अंतर्गत स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा समेत इन विश्वविद्यालयों में संचालित होने वाले ज्यादातर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास है। रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने बताया कि सीयूसीईटी में शामिल होने के लिए प्रवेश परीक्षा प्रभारी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसी सप्ताह जवाब मिलने की उम्मीद है। सहमति बन गई तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा संघटक कालेजों में चलने वाले सभी पाठ्यक्रमों में सीयूसीईटी के अंतर्गत दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed