{"_id":"5d4487ff8ebc3e6ca9217ec8","slug":"every-25th-family-will-have-weapon-in-prayagraj-allahabad-news-ald251108469","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में हर 25वें परिवार के पास होगा शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में हर 25वें परिवार के पास होगा शस्त्र
विज्ञापन
Every 25th family will have weapon in Prayagraj
हर 25वें परिवार के पास होगा शस्त्र
0 तीन साल में 4123 लोगों ने मांगा लाइसेंस, सबसे अधिक शहर में 1572 आवेदन
0 नए आवेदनों के जल्द निस्तारण की उम्मीद, अभी 47779 के पास है शस्त्र लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले में हर 25वें परिवार में लाइसेंसी असलहा होगा। अभी 48 हजार से अधिक लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है। तीन साल में 4123 नए दावेदार भी कतार में खड़े हो गए हैं। अभी वरासत के तहत लाइसेंस के लिए आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके बाद नए आवेदकों को भी लाइसेंस जारी करने की उम्मीद है। इसके बाद जिले में 51 हजार से अधिक लोगों के पास शस्त्र होगा। अभी जिले में करीब 13 लाख परिवार हैं। इस तरह से करीब 25वें परिवार में एक शस्त्र लाइसेंस होगा। इतना ही नहीं, नए शस्त्र के लिए लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।
नया शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर 2016 से रोक लगी थी। शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तथा विशेष परिस्थितियों में ही लाइसेंस जारी करने की अनुमति थी। इसके बावजूद इस दौरान 4123 लोगों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इनमें सबसे अधिक शहर के 1572 लोगों ने आवेदन किया है। गंगापार में 1285 तथा यमुनापार में 1266 आवेदक हैं। यह आवेदन भी काफी पुराने हैं। इनके अलावा करीब 600 लोगों ने वरासत के तहत आवेदन किया है। चूंकि अभी जिले में 47779 लोगों के पास लाइसेंसी असलहा है। वरासत के तहत लाइसेंस जारी होने के बाद यह संख्या 48 हजार के पार हो जाएगी। अफसरों का कहना है कि वरासत के बाद नए लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है। कुल 4123 में से करीब दो हजार के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र का कहना है कि अभी वरासत के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। कोई भी नया लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। नए लोगों को लाइसेंस कब से जारी होगा इस बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
000
वरासत के 500 से अधिक को लाइसेंस जारी
0 वरासत के तहत शस्त्र लाइसेंस करने की प्रक्रिया शुरू है। अभी तक पांच से अधिक को लाइसेंस जारी हो चुका है। यदि आपत्ति नहीं हुई तो अगस्त महीने में ही वरासत के सभी आवेदकों को लाइसेंस जारी हो जाने की उम्मीद है।