फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even fellow prisoners could not guess that Kalicharan would escape from jail

Prayagraj : साथी बंदी भी नहीं भांप पाए थे कालीचरण जेल से हो जाएगा फरार, दो दिन पहले मिलने आए थे पत्नी और भाई

Thu, 25 Jul 2024 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 02:13 PM IST
सार

महोबा जिले के थाना नगर कोतवाली पसवारा मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय कालीचरण ऊर्फ बऊवा पुत्र मुल्लू को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 26 जुलाई 2023 को महोबा की अदालत ने 20 साल की सजा और 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
Even fellow prisoners could not guess that Kalicharan would escape from jail
नैनी सेंट्रल जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी में शनिवार को बाग कमान के लिए निकला कैदी कालीचरण उर्फ बऊवा जेल से फरार होने के बाद उसके साथ चक्र में बंद साथी बंदी भी अचंभित है। जेल अधिकारियों द्वारा पूछताछ में बंदियों ने बताया कि उसका व्यवहार काफी सरल था और कभी भी उसकी गतिविधि ऐसी नहीं लगी कि वह यहां से फरार होने की योजना बना रहा है। उसके फरार होने के मामले में जेल प्रशासन चीफ वॉर्डर समेत चार जेलकर्मी निलंबित हो चुके हैं।

विज्ञापन


महोबा जिले के थाना नगर कोतवाली पसवारा मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय कालीचरण ऊर्फ बऊवा पुत्र मुल्लू को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 26 जुलाई 2023 को महोबा की अदालत ने 20 साल की सजा और 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। बीते नौ मार्च को उसे केंद्रीय कारागार नैनी से निरुद्ध किया गया था। शनिवार को उसे बाग कमान के लिए भेजा गया था। वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर जेल की बाहरी दीवार फांद कर कब फरार हो गया किसी को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


मामले में अब जेल प्रशासन चक्र में उसके साथ रहने वाले बंदी और कमान में साथ निकले बंदियों से पूछताछ कर उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि उसके साथ रहने वाले बंदी भी उसके इस फरार होने के बाद से काफी अचंभित है। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि कभी की ऐसा नहीं लगा कि वह यहां से भागने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाग कमान में पहले भी कई बार जा चुका था बंदी कालीचरण

नैनी। फरार बंदी कालीचरण मार्च में केंद्रीय कारागार नैनी लाया गया था। यहां पर उसे खेती का काम दिया गया था। जेल सूत्रों की माने तो इसके पहले भी वह कई बार बाग कमान में जेल की कृषि फर्म में गया था। वह जेल की कृषि फर्म की काफी जानकारी हासिल कर लिया था। बीते शनिवार को जब वह कमान में निकला तो पहले से ही निर्धारित जगह पर जेल सिपाहियों से बचकर छिप गया होगा और शाम को अंधेरा होने पर वह यहां से भागने में कामयाब हो गया। संवाद

फरार होने के दो दिन पहले ही मुलाकात करने पहुंचे थी पत्नी और भाई

कालीचरण के फरार होने के दो दिन पहले यानी 18 जुलाई को महोबा से उसकी पत्नी और भाई मुलाकात करने पहुंचे थे। जेल में पहुंचकर उन्होंने दूसरी शिफ्ट में कालीचरण से मुलाकात की थी। हो सकता है इस मुलाकात में कालीचरण ने जेल से फरार होने की बात पत्नी और अपने भाई से भी बताई हो। मंगलवार को उसकी तलाश में महोबा पहुंची नैनी पुलिस और एसओजी ने उसके घर और रिश्तेदारों के यहां छापा मारा लेकिन न तो उन्हें कालीचरण की पत्नी मिली और न ही भाई। संवाद

कालीचरण का जीजा भी नैनी जेल में है सजायाफ्ता

कालीचरण के साथ उसके जीजा को भी सजा सुनाई गई थी। इसी मामले में सजा होने के बाद उसका जीजा भी केंद्रीय कारागार नैनी शिफ्ट हुुआ था, लेकिन नैनी जेल के अंदर बंदी कालीचरण और उसके जीजा को जेल प्रशासन द्वारा अलग अलग चक्र में रखा गया था। दोनों को अलग-अलग काम भी दिया गया था। जेल अधिकारी उसके फरार होने के बाद उसके जीजा से भी मामले में पूछताछ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed