फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even after a week of assurance, the lock of PHC Chilbila was not opened

Prayagraj News: आश्वासन के सप्ताह भर बाद भी पीएचसी चिलबिला में नहीं खुला ताला

Fri, 20 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 20 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Even after a week of assurance, the lock of PHC Chilbila was not opened
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला में बंद है ताला। संवाद
सीएचसी रामनगर के अधीक्षक की ओर से दिए गए आश्वासन के सप्ताह भर बाद भी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलिबिला में चिकित्सकों का बैठना शुरू नहीं हो सका। बल्कि अस्पताल में ताला ही बंद है, जिससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सन 1996 में सांसद सुनील दत्त ने फिल्म अभिनेत्री पत्नी नरगिस की याद में मेजा के चिलबिला में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई थी। कुछ दिन सब कुछ ठीक चला फिर चिकित्सक इस अस्पताल में बैठना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

कई साल तो फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल चला। इधर, अस्पताल में चिकित्सकों के फिर न बैठने से ताला बंद हो गया। सप्ताह भर पहले अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण कर सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्र यादव ने सप्ताह में दो दिन चिकित्सकों के बैठने का आश्वासन दिया था। सप्ताह भर गुजर गया लेकिन अस्पताल में ताला बंद ही है। ऐसे में मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। चिलबिला (अटखरिया) के भाजपा नेता नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इसकी शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से की गई है।

माघ मेले से कुछ चिकित्सक वापस लौटेंगे। उन्हीं को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलबिला में बैठाने की व्यवस्था तय की गई है। जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा।- डॉ, सुरेश चन्द्र यादव, अधीक्षक सीएचसी मेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed