फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   eti Narasimhanand will send a letter written in blood to PM, demanding a separate nation for the Hindus of Pak

महाकुंभ : यति नरसिंहानंद पीएम को भेजेंगे खून से लिखा पत्र, पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की मांग

Thu, 30 Jan 2025 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 07:49 PM IST
सार

महाकुंभ में बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की मांग उठी है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानद गिरि ने अपने खून से प्रधानमंत्री को इसके लिए पत्र लिखा है। खून से लिखे गए पत्र पर सनातनी धर्मगुरुओं से भी समर्थन मांगा जाएगा।

विज्ञापन
eti Narasimhanand will send a letter written in blood to PM, demanding a separate nation for the Hindus of Pak
नरसिंहानंद गिरि महाराज - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ में बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र की मांग उठी है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानद गिरि ने अपने खून से प्रधानमंत्री को इसके लिए पत्र लिखा है। खून से लिखे गए पत्र पर सनातनी धर्मगुरुओं से भी समर्थन मांगा जाएगा। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने सबसे पहले इस मांग का समर्थन किया है। रक्त से लिखित पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के हर हिंदू की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी ही चाहिए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाकुंभ में श्रीदुधेश्वरनाथ मठ के शिविर से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के सानिध्य में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं को बचाने के लिए अपने रक्त से पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाही के द्वारा हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


यह रक्तलिखित पत्र डॉ. उदिता त्यागी व यति संन्यासी सभी सनातनी धर्मगुरुओं के समक्ष ले जाएंगे। उनसे इस रक्तलिखित पत्र के समर्थन में हस्ताक्षर करने की प्रार्थना की जाएगी। इस रक्तलिखित पत्र पर सबसे पहले श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर यति सत्यदेवानंद,यति रामस्वरूपानंद, यति सत्यानंद उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed