फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ethanol tanker tire bursts; leakage on road causes chaos

Prayagraj News: एथेनॉल से भरे टैंकर का टायर फटा, सड़क पर रिसाव से अफरातफरी

Thu, 16 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 16 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ethanol tanker tire bursts; leakage on road causes chaos
फोटो परिचय। चकमदा हंडिया में टैंकर से गिरते ज्वलनशील पदार्थ इथेनॉल से बचाव का कार्य करते फायर क - फोटो : Archive
थाना क्षेत्र के चकमदा गांव के सामने हाईवे पर मंगलवार देर रात एक एथेनॉल टैंकर का टायर फट गया। इससे टैंकर के एक चैंबर में छेद हो गया और तेज धार से एथेनॉल सड़क पर बहने लगा। अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र निवासी चालक अरुण कुमार मिर्जापुर से प्रयागराज जा रहा था। वह टैंकर के 6 चैंबरों में 40 हजार लीटर एथेनॉल भरकर जा रहा था। देर रात करीब दो बजे चकमदा गांव के सामने हाईवे पर टैंकर का एक टायर अचानक फट गया। चालक ने टैंकर को साइड में खड़ा किया तो देखा कि पहिये का मडगार्ड टूटा है। यह मडगार्ड टैंकर के एक चैंबर से टकराकर उसमें छेद कर चुका था।
विज्ञापन

चालक से घटना की जानकारी मिलते ही हंडिया पुलिस, पीआरबी 112 और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल सड़क पर फैले एथेनॉल को नाले में बहाना शुरू किया। चालक अरुण कुमार ने बताया कि चैंबर से गिर रहे एथेनॉल का रिसाव रोकना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकलकर्मियों के सहयोग से करीब 10 घंटे बाद चैंबर खाली किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे टैंकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। चालक ने बताया कि घटना की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के हेल्पलाइन नंबर पर भी दी गई थी। हालांकि, उनकी कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों के सहयोग से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed