फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enhanced gems and warnings in the nomination

नामांकन में बढ़ी गहमा गहमी, चौकसी भी

Sun, 21 Apr 2019 01:20 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Enhanced gems and warnings in the nomination
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो

इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के लिए नामांकन के तीसरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी गहमा गहमी रही। शनिवार को दोनों सीट पर 11 लोगों ने नामांकन किया। फूलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल समेत कुल पांच लोगों ने नामांकन किया। इस तरह से फूलपुर में अब तक कुल 11 लोग नामांकन कर चुके हैं। वहीं इलाहाबाद सीट के लिए आम आदमी पार्टी के टिकट पर किन्नर अखाड़ा की भवानी सिंह समेत छह लोगों ने नामांकन किया। इस तरह से इस सीट के लिए अब तक आठ लोग नामांकन कर चुके हैं। हालांकि, तीसरे दिन भी भाजपा और सपा के किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।

विज्ञापन



नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके अलावा पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहा। इलाहाबाद सीट के लिए तीसरे दिन गोपाल स्वरूप जोशी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गायत्री प्रसाद चतुर्वेदी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शिव कुमार प्रजापति, आम आदमी पार्टी की भवानी सिंह, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के धर्मेन्द्र कुमार तथा अजय कुमार ने नामांकन किया। इनके अलावा आठ लोगों ने नामांकन फार्म भी लिया।
विज्ञापन



फूलपुर से कांग्रेस के पंकज सिंह चंदेल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से जीत लाल, राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी के गणेशजी त्रिपाठी, मौलिक अधिकार पार्टी के रामलखन चौरसिया तथा प्रगतिशील समाज पार्टी के सुनील कुमार मौर्या ने नामांकन किया। इनके अलावा 14 लोगों ने नामांकन फार्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निधि यादव ने भी लिया फार्म
0 फूलपुर के लिए शनिवार को कुल 14 लोग नामांकन फार्म ले गए। इनमें सपा उम्मीदवार पंधारी यादव के अलावा निधि यादव का नाम भी शामिल है। वह सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुंकी हैं। इसके अलावा वह टिकट के दावेदारों में भी शामिल रहीं। उनके पिता वासुदेव यादव एमएलसी भी हैं। हालांकि निधि ने निर्दलीय के तौर पर फार्म लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed