{"_id":"5ec039d3c2424a4fe2103081","slug":"engineer-s-wife-report-positive-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट तीसरी बार आई पॉजिटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट तीसरी बार आई पॉजिटिव
Sun, 17 May 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करगंज के इंजीनियर की पत्नी की कोरोना की जांच रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। वह एसआरएन में भर्ती हैं और उनकी हालात में सुधार बताया जा रहा है। वहीं एक दिन पहले ही उनके चार और परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा कोटवा बनीं में भर्ती सैदाबाद के प्रधानपति के साथ फतेहपुर के युवक को सांस लेने में तकलीफ पर एसआरएन रेफर कर दिया गया है। इससे एसआरएन में मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सभी 16 मरीजों की हालत में सुधार है। शनिवार को एनेस्थिसिया की डॉ. नीलम सिंह और कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत वर्मा ने आईसोलेट वार्ड में मरीजों को देखा। उधर, कोटवा-बनी कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में शनिवार को सीएचसी कें संक्रमित बाबू के पहुंचने पर मरीजों की संख्या 32 हो गई है। लेवल हॉस्पिटल-1 के इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि वहां प्रयागराज के 15, प्रतापगढ़ के चार, फतेहपुर के छह, कौशांबी के सात मरीज हैं।

लैब टेक्नीशियन के परिजनों के साथ 43 का नमूना लिया, दो भर्ती
कोरोना पॉजिटिव आए अलोपीबाग निवासी लैब तकनीशियन के संपर्क में आने वाले दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ 43 लोगों का स्वाब सैंपल शनिवार को भेजा गया। एसआरएन की ओपीडी में आने वालों में दो लोगों को आशंका में भर्ती किया गया है। इसमें झूंसी और शहर के एक-एक युवक शामिल हैं। एसआरएन चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक शनिवार को वहां ओपीडी में 250 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 43 नमूने कालिंदीपुरम से लिए गए हैं। इनमें कुछ नमूने स्वास्थ्यकर्मियों के भी हैं।
विज्ञापन