फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineer couple could not go to Norway via Pakistan

Prayagraj News: पाकिस्तान के रास्ते इंजीनियर दंपती नहीं जा पाए नार्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Engineer couple could not go to Norway via Pakistan
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रास्ते हवाई सफर में मुश्किलें पैदा हो रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य श्रम विकास सहकारी संघ के निदेशक आरपी सिंह बघेल के इंजीनियर पुत्र विवेक को यूरोपियन विमानों की आवाजाही में पैदा हुई दिक्कतों की वजह से हाल ही में नार्वे जाने में तकरीबन तीन घंटे का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद नैनी निवासी एक इंजीनियर दंपती को पाकिस्तान के रास्ते नार्वे की हवाई यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इंजीनियर दंपती को एयर इंडिया के जिस विमान से नार्वे जाना था, उसका रूट दरअसल वाया पाकिस्तान होने की वजह से विमान निरस्त कर दिया गया। बाद में उन्हें वैकल्पिक रूट से सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज के खरकौनी नैनी निवासी विवेक सिंह नार्वे की एक सेंसर कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर और उनकी पत्नी सुधा सिंह डिजाइनिंग इंजीनियर हैं। तलवा देवी मंदिर में मानस पाठ कराने के लिए इंजीनियर दंपती प्रयागराज हाल ही में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल को उन्होंने जिस विमान में टिकट बुक कराया था, उसका रूट वाया पाकिस्तान था। पहलगाम की आतंकी घटना के बाद वाया पाकिस्तान विमानों का आवागमन बंद है। ऐसे में उन्हें दूसरे रूट से नार्वे जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि नार्वे में हल्का सा उजाला रात में भी रहता है। वहां का तापमान इंडिया की तुलना में काफी कम है। सफर में उनके साथ उनकी पत्नी के अलावा सात माह का बच्चा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed