फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engine ran at a speed of 160 km per hour, Railways conducted a historic trial on the Delhi-Howrah track

Prayagraj : 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ा इंजन, दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर रेलवे ने किया ऐतिहासिक ट्रायल

Sun, 12 Oct 2025 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 03:32 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। पहली बार इस ट्रैक पर एक इंजन को 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से दौड़ाया गया।

विज्ञापन
Engine ran at a speed of 160 km per hour, Railways conducted a historic trial on the Delhi-Howrah track
ट्रेन के 160 किलोमीटर प्रति घंटे की दर से स्पीड का किया गया ट्रायल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। पहली बार इस ट्रैक पर एक इंजन को 160 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से दौड़ाया गया। यह ट्रायल टूंडला के मितावली से अलीगढ़ के मडराक स्टेशन के बीच किया गया, जिसमें रेलवे इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


इस ट्रायल के दौरान इंजन ने हाथरस जंक्शन से दोपहर 13:39 बजे प्रस्थान किया और मात्र तीन मिनट में 13:41 बजे सासनी स्टेशन को पार कर लिया। इससे पहले इस ट्रैक पर अधिकतम गति सीमा 130 किमी प्रति घंटा निर्धारित थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रायल का उद्देश्य ट्रैक की मजबूती, सिग्नलिंग सिस्टम, ओवरहेड वायर की क्षमता और सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करना था।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस स्पीड ट्रायल को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के नियमों के अंतर्गत कई चरणों में पूरा किया जाएगा। यदि सभी मानक संतोषजनक पाए गए तो इस मार्ग पर कुछ प्रमुख ट्रेनों की गति सीमा बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच बार होगा गति का ट्रॉयल

पूरे रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ाए जाने के लिए कम से कम पांच ट्रॉयल किए जाएंगे। इसमें पहली बार में ट्रेन के इंजन को दौड़ाया गया है। इसके बाद बोगियों के साथ ट्रेन दौड़ाई जाएगी, फिर मालगाड़ी को दौड़ाया जाएगा। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस तक का ट्रॉयल कराया जाएगा।

दो घंटे कम हो सकेगी दिल्ली से हावड़ा की दूरी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें दिल्ली से हावड़ा तक की यात्रा अवधि को करीब दो घंटे तक घटा सकती हैं। साथ ही यह परीक्षण भविष्य में वंदे भारत और अन्य हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

रेल कर्मियों में दिखा उत्साह

स्थानीय स्तर पर भी रेलवे कर्मचारियों और रेल प्रेमियों में इस ट्रायल से उत्साह देखा गया। यह सफलता उत्तर मध्य रेलवे के लिए एक तकनीकी उपलब्धि मानी जा रही है, जो भारतीय रेलवे के मिशन रफ्तार को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed