फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Energy that works best wishes: Kesrinath

ऊर्जा का काम करती हैं शुभकामनाएं : केशरीनाथ

Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Energy that works best wishes: Kesrinath
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी का बृहस्पतिवार को 83वां जन्मदिन मनाया गया। भारती परिषद प्रयाग की ओर से हिंदुस्तानी अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार और प्रयाग’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ। साथ ही साहित्यकारों का सम्मान किया गया। पं. केशरीनाथ त्रिपाठी जन्मदिन समारोह आयोजन समिति की ओर से राजर्षि टंडन मंडपम में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


हिंदुस्तानी अकादमी में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त महादेवी वर्मा, फिराक गोरखपुरी, सुमित्रानंदन पंत, नरेश मेहता एवं अमरकांत को समर्पित पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने साहित्यकारों के बारे में विस्तार से चर्चा की। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने राज्यपाल को आशीर्वाद एवं पुस्तक  भेंट की। राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश समेत छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के साहित्यकारों की मौजूदगी में 51 साहित्यकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्हें सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए। समारोह में नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.केबी पांडेय, अध्यक्षता कर रहे संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो.अभिराज राजेंद्र मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता एके कबीर, एकेडेमी के अध्यक्ष डॉ.सुनील जोगी ने विचार व्यक्त किए। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन भारती परिषद के महामंत्री शीलधर शास्त्री ने किया। इसमें डॉ.कृष्णा मुखर्जी, डॉ.एलएस ओझा, डॉ.बीबी अग्रवाल, सुबोध सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडपम में हुए समारोह में लोगों ने पं. केशरीनाथ त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शुभकामनाएं उनके लिए ऊर्जा का कार्य करती हैं। उन्होंने कोलकाता राजभवन का भी जिक्र किया। मुख्य अतिथि सांसद श्याम चरण गुप्त थे। अतिथियों का स्वागत पदुम जायसवाल, संचालन बब्बू राम द्विवेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन शिवेंद्र मिश्र ने किया। इसमें विधायक यज्ञदत्त शर्मा, अजय भारतीय समेत अशोक वाजपेई, अवधेश गुप्ता, शिवदत्त ओझा, अमरनाथ तिवारी, राजेश शुक्ल, डॉ.रमा सिंह, संजय पाठक आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed