फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment will be removed from Lalgopalganj market, marking done on Jetwara road

Prayagraj News: लालगोपालगंज बाजार से हटेगा अतिक्रमण, जेठवारा मार्ग पर हुआ चिह्नांकन

Sat, 03 Jan 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 03 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from Lalgopalganj market, marking done on Jetwara road
लालगोपालगंज में जेठवारा मार्ग पर निशानदेही करते नगर पंचाय कर्मचारी - फोटो : credit
कस्बा स्थित बाजार में जेठवारा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत प्रशासन, राजस्व विभाग व व्यापारी संगठन की संयुक्त बैठक के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण चिह्नांकन का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन



लालगोपालगंज कस्बा निवासी वीरेन्द्र अग्रवाल ने 2021 में जनहित याचिका दाखिल कर जेठवारा मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उस समय हाईकोर्ट ने तत्कालीन डीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया था लेकिन कोरोना के चलते प्रक्रिया अधूरी रह गई। दोबारा दाखिल याचिका पर 17 दिसंबर को दो जजों की पीठ ने सुनवाई करते हुए 12 जनवरी तक जवाब मांगा है। इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने 24 दिसंबर को अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं 31 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम सोरांव ज्ञानेन्द्रनाथ, अधिशासी अधिकारी पद्मजा मिश्रा व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों तथा याची के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जेठवारा सड़क के बीच से दोनों ओर 40 फीट दूरी तक हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। निर्णय को अमली जामा पहनाते हुए शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने चिन्हांकन कर पीले रंग का निशान लगाया। कार्रवाई से कस्बा के व्यापारियों में हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- नोटिस के बाद नापजोख कर चिन्हांकन कराया जा रहा है। फिलहाल यह बताना संभव नहीं है कि कितने लोग अतिक्रमण की जद में आएंगे। नापजोख अभी चल रही है। -पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत लालगोपालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed