फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encounter between police and miscreants in Pratapgarh of up tree arrested

प्रतापगढ़: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 10:22 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, प्रतापगढ़
पीटीआई, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Pratapgarh of up tree arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने राजमार्गों पर लूट करने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेन्द्र द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की 9 और 10 फ़रवरी की दरमियानी रात संयुक्त कार्रवाई में राजमार्गों पर वाहन लूटने वाले तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सुल्तानपुर का सब्जी व्यवसायी संजय निषाद सब्जी खरीदने प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसकी कार और नकदी लूट ली और गंजेहडा जंगल के निकट छोड़ कर भाग गए। कार की लोकेशन हरदोई में मिली तो पुलिस ने पीछा कर संजीत गुप्ता नामक बदमाश को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्ता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके साथी लूट के इरादे से एक कार से भुपियामऊ कि तरफ आने वाले हैं। इस पर पुलिस ने उक्त स्थान की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गौरव पाण्डेय, सचिन शर्मा और सलमान नामक बदमाश घायल हो गए। इन सभी की आयु 24 से 26 वर्ष के बीच है। द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने अपने गिरोह के तीन साथियों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed