फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encounter between criminals and police in Soraon and Naini, two arrested, one absconding

Prayagraj News: सोरांव और नैनी में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Encounter between criminals and police in Soraon and Naini, two arrested, one absconding
पुलिस की 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर गोकशी और चेन स्नैचिंग के आरोपियों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में सोरांव निवासी तबरेज और धूमनगंज के मुंडेरा निवासी राहुल पासी के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

29 सितंबर को दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहीं एडीए निवासी रमा सिंह चंदेल के गले से एडीए रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली थी। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद नैनी पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम डीपीएस चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से एक बाइक सोमेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाती दिखी।
विज्ञापन

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बाइक गंगा कछार की ओर और तेजी से भगा दी। टीम ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो राहुल पासी (हाल पता घूरपुर ग्राम जसरा जीआईसी स्कूल के पास) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबकि कौशाम्बी के थाना पिपरी के गांव शेरपुर निवासी विजय कुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------

चेन बिक्री के 86,500 रुपये बरामद
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि एडीए कॉलोनी में महिला से चेन छिनैती के बाद उसे बेच दिया और उससे मिले पैसे को उन्होंने आपस में बांट लिया था। वहीं 27 सितंबर को धूमनगंज के टीपी नगर मोहल्लो में घर में स्कूटी खड़ी कर रही महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए थे। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चेन बिक्री के 86,500 रुपये, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। राहुल पासी के खिलाफ धूमनंगज में 15, कोतवाली थाने में तीन व अतरसुइया में एक और विजय पर कौशाम्बी के पिपरी थाने में एक मुकदमा दर्ज है।


गोकशी के मामले में वांछित बदमाशों से मुठभेड़
सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लाल खातून स्थित रिंग रोड की सर्विस लेन के पास बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में सोरांव के अराईश मोहल्ला निवासी तबरेज के बाएं पैर में गोली लग गई। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तबरेज को गोली लग गई और उसका साथी फरार हो गया। आरोपी तबरेज के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद की गई है। तबरेज के खिलाफ हत्या, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और विस्फोटक अधिनियम सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित था। इस कार्रवाई में सोरांव थाना प्रभारी केशव वर्मा, उप निरीक्षक आलोक सिंह, देवेश कौशिक, प्रकाश पाराशर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed