फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encompass new pension cuts to begin

नई पेंशन की कटौती शुरू करने के लिए दिया धरना

Sat, 25 Jul 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Encompass new pension cuts to begin
इलाहाबाद (ब्यूरो)। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नई पेंशन नीति से जोड़ने के लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश नई पेंशन संघर्ष मोर्चा के संयोजक अनुज पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नई पेंशन नीति के लिए वेतन से कटौती शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन


धरने के दौरान सत्येन्द्र त्रिपाठी, सतीश कुमार ने कहा कि जब तक कटौती शुरू नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता कर रहे डीपी सिंह ने कहा कि सरकार ने नई नौकरी पाने वालों को छला है। धरने में मोर्चे के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, अनुपम परिहार, आनंद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। धरने के बाद शिक्षकों ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक संजय कुशवाहा एवं बीएन सिंह को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर रमेश सिंह, वेद प्रकाश भगत, सतीश नेता, विनोद यादव, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed