फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employment Job Fair in Prayagraj on October 9 and 10; opportunities for over 30,000 positions.

सेवा योजन : प्रयागराज में नौ और 10 अक्तूबर को रोजगार महोत्सव, 30 हजार से अधिक पदों पर अवसर

Fri, 11 Sep 2026 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2026 06:45 PM IST
सार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Employment Job Fair in Prayagraj on October 9 and 10; opportunities for over 30,000 positions.
रोजगार महोत्सव प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन प्रयागराज के सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव ने बताया कि महोत्सव में अब तक करीब 100 कंपनियों के शामिल होने की सहमति मिल चुकी है। इन कंपनियों से 30 हजार से अधिक रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक कंपनियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रयागराज और आसपास के जिलों के युवाओं को लाभ मिल सके।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर बीटेक, बीए, एमए, एमबीए, बीसीए, बीबीए और फार्मेसी सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। इसमें न्यूनतम वेतन से लेकर 12 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियों के अवसर मिलने की उम्मीद है। सहायक निदेशक के अनुसार, विधानसभा स्तर पर भी रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 24 सितंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगा। शासन और निदेशालय की ओर से प्रयागराज जिले को 9,500 रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि इस लक्ष्य को दोगुना या तिगुना तक ले जाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्य रोजगार महोत्सव से दो दिन पहले प्री-प्लेसमेंट काउंसलिंग कराई जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग करने, सीवी तैयार करने और साक्षात्कार की तैयारी सहित अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। राजीव कुमार यादव ने युवाओं से अपील की कि सरकारी नौकरी और सिविल सर्विसेज की तैयारी के साथ निजी क्षेत्र में रोजगार को भी विकल्प के रूप में देखें और रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed