फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Embezzlement of Rs 2.44 crore in Mandi Parishad, four including two officers named

प्रयागराज : मंडी परिषद में 2.44 करोड़ का गबन, दो अफसरों समेत चार नामजद

Tue, 19 Sep 2023 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 06:21 PM IST
सार

सहायक उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से पत्र भेजकर बताया गया है कि निर्माण खंड मंडी परिषद प्रयागराज में दो करोड़ 44 लाख 37 हजार 327 रुपये का गबन किया गया।

विज्ञापन
Embezzlement of Rs 2.44 crore in Mandi Parishad, four including two officers named
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंडेरा स्थित मंडी परिषद के निर्माण खंड प्रयागराज में 2.44 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के आदेश पर सहायक उपनिदेशक की ओर से इस मामले में दो अफसरों समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

सहायक उपनिदेशक कुलभूषण वर्मा ने तहरीर देकर बताया है कि निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से पत्र भेजकर बताया गया है कि निर्माण खंड मंडी परिषद प्रयागराज में दो करोड़ 44 लाख 37 हजार 327 रुपये का गबन किया गया। विभागीय जांच में रवेंद्र सिंह, प्रभारी उपनिदेशक (निर्माण) मंडी परिषद प्रयागराज, संजीव कुमार गंगवार तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी, मैकूलाल तत्कालीन लेखा एवं सम्परीक्षाधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

साथ ही यह भी पाया गया कि निर्माण खंड प्रयागराज में 12 जुलाई 2022 तक कार्यरत रहे वरिष्ठ सहायक मंजीत सिंह, वर्तमान तैनाती निर्माण खंड झांसी ने गबन की रकम अपनी पत्नी व चार निकटतम संबंधियों के खाते में जमा कराई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed