फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Elimination of Lower, RO-ARO Recruitment

लोअर, आरओ-एआरओ भर्ती पर गतिरोध कायम

Thu, 10 Aug 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Aug 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Elimination of Lower, RO-ARO Recruitment
पीसीएस प्री का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा की ओर से मंगलवार को पीसीएस-2017 प्री समेत मात्र तीन भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किए जाने से प्रतियोगियाें में घोर निराशा है। समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) समेत कई भर्तियों की परीक्षाओं को लेकर अब भी गतिरोध बना हुआ है। इनके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट, आरओ-एआरओ के नए विज्ञापन का भी प्रतियोगियों को लंबे समय से इंतजार है लेकिन इस बाबत आयोग की चुप्पी से वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरओ-एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में हो चुकी है लेकिन अभी तक उसका रिजल्ट घोषित नहीं हो सका। अभ्यर्थियों ने इसका पेपर आउट होने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में आयोग की ओर से संशोधित कैलेंडर में मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित नहीं होने से कई तरह की आशंकाएं बन गई हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग सेवा, सहायक कुलसचिव, अपर निजी सचिव कई भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित नहीं होने से भी प्रतियोगियों को झटका लगा है।
विज्ञापन


इनके अलावा लोअर सबऑर्डिनेट के पदाें तथा आरओ-एआरओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन आ चुका है। भर्तियों पर रोक से पहले आयोग में इन पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाने की भी तैयारी हो गई थी लेकिन संशोशित कार्यक्रम में इन भर्तियों का भी कोई जिक्र नहीं है। इससे भी प्रतियोगियों में निराशा है। अशोक पांडेय, आशीष मिश्र आदि का कहना है कि एपीओ आदि भर्तियों के लिए भी विज्ञापन का इंतजार था लेकिन गतिरोध कायम रहने से युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में सीधी भर्ती के पदों का भी जिक्र नहीं है। इससे ईतर प्रदेश सरकार ने ज्यादातर भर्तियों से साक्षात्कार खत्म करने की तैयारी की है। एक नियत स्केल से नीचे के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा या एकेडमिक मेरिट के आधार पर कराई जाएगी। माना जा रहा है कि इस जद में आयोग की भी कई भर्तियां आएंगी, जो अभी सीधी भर्ती (मात्र साक्षात्कार के आधार पर) के तहत भरी जाती हैं। आयोग के परीक्षा कार्यक्रम में ऐसी भर्तियों का जिक्र नहीं होने से इस आशंका को और बल मिला है। हालांकि ऐसा करने से पहले सरकार को आयोग की संस्तुति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed