फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity was cut off for hours in dozens of neighborhoods in half the city

Prayagraj News: आधे शहर के दर्जनों मोहल्लों में घंटों गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for hours in dozens of neighborhoods in half the city
प्रयागराज। बारिश और तेज हवा के कारण बृहस्पतिवार तड़के से आधे से अधिक शहर की बिजली गुल हो गई। कहीं फ्यूज और जंपर उड़ गए तो कहीं पेड़ गिरने से खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। केबल और फीडर में भी गड़बड़ी आने से अशोक नगर, दारागंज, जाॅर्जटाउन, रामबाग, साउथ मलाका, राजापुर, तेलियरगंज और झलवा समेत अन्य मोहल्ले में घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे से बारिश के साथ तेज हवा चलने से बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने और लोकल फॉल्ट का सिलसिला शुरू हो गया। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के मोड़ पर पेड़ गिरने से बिजली के तार तो टूटे ही, खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्टेनली रोड, करेली में पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। राजापुर और सादियाबाद समेत कई इलाकों में खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड, घुंघरू चौराहा और पीपलगांव आदि जगहों पर पेड़ गिर गए। गौसनगर, कसारी-मसारी, कालिंदीपुरम और करैला बाग आदि जगहों पर पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरीं, जिससे तार टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना कटरा, बेलीगांव, म्योराबाद, मम्फोर्डगंज, धूमनगंज, अलोपीबाग, राजापुर, अल्लापुर, लूकरगंज, शिवकुटी में भी फॉल्ट के चलते बिजली गुल रही। नेवादा के रहने वाले परीक्षित सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे ही मोहल्ले में बिजली काट दी गई जिससे पेयजल का संकट भी बना रहा। दोपहर करीब 2:30 बिजली चालू की गई।

400 केवीए का जल गया ट्रांसफाॅर्मर
सिविल लाइंस में फीडर में गड़बड़ी आने से सुबह छह बजे से गुल हुई बिजली आपूर्ति 11 बजे के बाद चालू हुई। शिवाजी पार्क बहादुरगंज में जलभराव से अंडरग्राउंड केबल में शाॅर्ट सर्किट हो गया, जिससे यहां लगा 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया।
बारिश के चलते मिंटो पार्क से कई उपकेंद्रों में होने वाली आपूर्ति ट्रिप कर गई। इससे शहर का एक चौथाई हिस्सा रामभवन, बहादुरगंज, बतासा मंडी, मीरापुर, बलुआघाट, गऊघाट, कीडगंज, साउथ मलाका, बैरहना, जीरो रोड, मलाकराज आदि मोहल्ले में बिजली की आवाजाही लगी रही।
बजते रहे कंट्रोल रूम
पर घंटी

विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम मेें बुधवार देर रात से ही अगले दिन तक फोन की घंटी बजनी शुरू हो गई। हर किसी का यही सवाल था, बिजली कब आएगी। जवाब मिला कि तेज हवा, बारिश के चलते कटौती की गई है। कुछ ही देर बार आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। शहरी क्षेत्र के अलावा गंगापार और यमुनापार में भी बारिश और तेज हवा के कारण बिजली के खंभे व लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।

बिजली गुल होने से बृहस्पतिवार सुबह पेयजल का संकट हो गया। काफी देर इंतजार के बाद बिजली आई तो राहत मिली। अक्सर बिजली कटौती की जाती है। - मनी साहू, करबला

बिजली कटौती का बहाना चाहिए। वैसे तो अक्सर बिजली कटती ही है लेकिन जब बारिश हो या फिर हवा चलती है तो तुरंत बिजली काट दी जाती है। - मनोहर लाल, चकिया

गर्मी में सही से बिजली नहीं मिल पाई है। अब बारिश में भी दिक्कत होने लगी है। अक्सर बिना कोई सूचना के बिजली कटौती कर दी जाती है। - अबरार अहमद, दायरा शाह अजमल, रानी मंडी


सुबह सोकर उठा तो बिजली नहीं थी। लगा थोड़ी देर में आ जाएगी लेकिन घंटों बिजली कटौती रही। इससे पेयजल का भी संकट बना रहा। बिजली कटौती में अक्सर मनमानी की जाती है। -सौरभ सिंह, राजापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed