फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity supply collapsed in summer, adverse entry to Executive Engineer

Prayagraj News: गर्मी में बिजली आपूर्ति चरमराई, अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply collapsed in summer, adverse entry to Executive Engineer
। तपिश बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति भी पटरी से उतर गई है। शहरी क्षेत्र में लगातार कटौती की जा रही है और प्रयागराज निचले पायदान पर आ गया है। इससे नाराज डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने अधिशासी अभियंता विद्युत के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को विकास कार्यों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे-शहरी में प्रयागराज ई-श्रेणी में शामिल है। समीक्षा में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति भी काफी खराब पाई गई। इस मामले में प्रयागराज डी श्रेणी में शामिल है। इससे नाराज डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत के साथ संबंधित सभी बीडीओ को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं स्वच्छता भारत मिशन ग्रामीण फेज-दो की प्रगति भी खराब पाई गई। इस पर पीओ नेडा एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को चेतावनी जारी की। डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की योजनावार समीक्षा। उन्होंने बी, सी, डी एवं ई श्रेणी प्रदर्शन वाले विकास कार्यों से संबंधित अफसरों को चेतावनी देते हुए सुधार की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले माह ए प्लस अथवा ए श्रेणी में लाया जाए। अन्यथा, संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि योजनाओं एवं विकास कार्यों का सभी पात्रों तक लाभ पहुंचना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में सीएमओ एके तिवारी, सीआरओ कुंवर पंकज, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

शिकायतों के निस्तारण में लाएं सुधार, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहें तैयार
आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह अफसरों पर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम और प्रभारी एसीएम ने सोमवार को अलग-अलग बैठकें लीं। उन्होंने हिदायत दी कि सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीएम प्रथम ने 22 मई को फिर बैठक बुलाई है।
आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रयागराज अप्रैल में सबसे निचले पायदान यानी, 75वें स्थान पर रहा। इसमें विद्युत, जल निगम, पीडी डीआरडीओ, फूलपुर, कोरांव एवं हंडिया के एसडीएम व तहसीलदार समेत कई अफसरों की प्रगति काफी खराब पाई गई।
मई में भी एक से 14 मई के बीच की प्रगति काफी चिंताजनक है। ज्यादातर विभागों की प्रगति 50 फीसदी से कम है। इस स्थिति से नाराज डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को बैठक की और अफसरों को सुधार की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली बैठक तक सुधार नहीं हुआ तो वेतन कटौती, निलंबन जैसी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही शिकायतों का निस्तारण किया जाए। अफसर पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की रोजाना स्वयं समीक्षा करें और शिकायतकर्ता से बातचीत करके फीडबैक लें।
इसी क्रम में प्रभारी एसीएम अविनाश यादव ने भी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ तथा खराब प्रगति वाले अन्य अफसरों को तलब किया। उन्होंने सुधार लाने की चेतावनी दी। एसीएम ने कहा कि अगली बैठक में सुधार नहीं दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
एसीएम ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेना एवं जरूरत होने पर फील्ड में सर्वे सुनिश्चित किया जाए। इसके बगैर निस्तारण न माना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समय से निस्तारण किया जाए। देरी का स्पष्ट कारण बताया जाए। संबंधित कॉलम में अन्य कारण न भर दिया जाए।


000
आईजीआरएस, सीएम डैशबोर्ड में जिस अधिकारी का प्रदर्शन खराब होगा, उसका वेतन अवरूद्ध करने के साथ शासन में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रेषित की जाएगी। फिर भी कार्यशैली में सुधार नहीं पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी के निलंबन एवं वेतन वृद्धि अवरूद्ध किए जाने की कार्रवाई भी कराई जाएगी। - रविंद्र कुमार मांदड़, डीएम

000
अलग-अलग श्रेणी में खराब प्रगति वाले अफसरों की सूची
अफसर फीडबैक की संख्या असंतोषजनक
जनपद स्तर
अधिशासी अभियंता विद्युत ------------- 131 -------------85
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण -------------112 ------------- 83
बीएसए ------------- 26 ------------- 14
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी -------------11 ------------- 10
उपायुक्त मनरेगा ------------- 19 ------------- 17

000
तहसील स्तर
एसडीएम फूलपुर -------------177 ------------- 140
एसडीएम कोरांव ------------- 111 ------------- 86
एसडीएम मेजा ------------- 105 ------------- 91
तहसीलदार मेजा ------------- 106 ------------- 83
एसडीएम सोरांव ------------- 52 ------------- 48

000
ब्लॉक स्तर
बीडीओ कोरांव ------------- 34 ------------- 23
एडीओ पंचायत सैदाबाद ------------- 14 ------------- 12
एडीओ पंचायत उरुवा ------------- 25 -------------16
एडीओ पंचायत हंडिया------------- 18-------------12
एडीओ पंचायत कोरांव ------------- 27 -------------21
000
नगर निगम
अधिशासी अभियंता जलकल 110 ------------- 56
महाप्रबंधक जलकल 33------------- 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed