{"_id":"69fba3c63341eb0fb1005454","slug":"electricity-pole-broken-in-storm-village-plunged-into-darkness-allahabad-news-c-417-1-sald1007-6016-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आंधी में टूटा बिजली का खंभा, अंधेरे में डूबा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आंधी में टूटा बिजली का खंभा, अंधेरे में डूबा गांव
Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 07 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पूरे रिसाल गांव में टूटा पड़ा बिजली का खम्मा और तार
बेनीपुर उर्फ पूरे रिसाल गांव में एक सप्ताह पहले आए तेज आंधी–तूफान में बिजली का खंभा टूट गया था और तार जमीन पर लटक गए थे। इसके बाद से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है और सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।
ग्रामीणों ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ गिरने से खंभा और तार टूट गया था। घटना की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द नया खंभा लगाकर तार खींचे जाएं और गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि गर्मी और पेयजल संकट से राहत मिल सके। गांव के प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संविदा कर्मी आते हैं, देखते हैं और बिना मरम्मत किए वापस चले जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।