फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity crisis due to storm-water in large areas of the city

शहर के बड़े इलाके में आंधी-पानी के चलते बिजली संकट

Fri, 13 Apr 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis due to storm-water in large areas of the city
बिजली - फोटो : amar ujala
बुधवार को आधी रात बाद आई तेज आंधी एवं बारिश के चलते शहर के बड़े इलाके में तार टूटने से अंधेरा छा गया। सिविल लाइंस, मेयोहाल, बेली, ऊंचवागढ़ी, कीडगंज, रामबाग, करेली सहित बड़े इलाके में पूरी रात बिजली नहीं रही। रातभर रह रहकर बारिश से बिजली की गड़बड़ी दूर करने में बाधा आई। रामबाग एवं सिविल लाइंस के बड़े इलाके में तार टूटने से बृहस्पतिवार को दिन में पानी नहीं मिला।
विज्ञापन


तार टूटने से कानपुर रोड सिविल लाइंस, एजी आफिस, लोहिया मार्ग सहित बड़े इलाके में पूरी रात बिजली नहीं रही। बिजली आपूर्ति दिन में 12 बजे बहाल हो सकी। रामबाग सब स्टेशन आजाद नगर, बाई का बाग, रामबाग, साउथ मलाका, कीडगंज, नेतानगर सहित बड़े इलाके में पूरी रात बिजली नहीं मिली। सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। रात में तार टूट जाने से जिन इलाकों में बिजली नहीं थी, वहां सुबह लोग पानी के लिए परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। पानी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में बच्चे देर से स्कूल पहुंचे। मुख्य अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली की परेशानी शहरी इलाके में अधिक रही, ग्रामीण क्षेत्र में कहीं से भी बड़े फाल्ट की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed