{"_id":"69a4a3ea1c6a1f0dc20978d6","slug":"electricity-contract-workers-holi-was-dull-anger-over-not-getting-honorarium-naini-news-c-417-1-sald1007-3957-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विद्युत संविदा कर्मियों की होली फीकी, मानदेय न मिलने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विद्युत संविदा कर्मियों की होली फीकी, मानदेय न मिलने पर आक्रोश
विज्ञापन
फूलपुर विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मियों और उनके परिवारों की होली इस बार फीकी रह जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि होली से पहले उनका मानदेय और वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
जिसके चलते रविवार सुबह संविदा कर्मियों ने फूलपुर विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए तत्काल प्रभाव से मानदेय और वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन और तेज करने को मजबूर होंगे।
कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर तीन दिन की छुट्टी और सभी कर्मचारियों का मानदेय समय पर देने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन फूलपुर केंद्र के संविदा कर्मियों को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला। कर्मचारियों ने कहा कि उनका अधिकार सुरक्षित किया जाए और भविष्य में समय पर वेतन व मानदेय सुनिश्चित किए जाए। प्रदर्शन के दौरान परिवार के सदस्यों ने भी कर्मचारियों के साथ आकर परेशानी व्यक्त की।
विज्ञापन
इस मौके पर संविदा कर्मचारियों में अनुज कुमार सिंह, ललित मिश्रा, धनराज, ओमप्रकाश, राममिलन, कमलेश कुमार, शमशाद अहमद, जितेंद्र कुमार, संजय यादव, कैलाश और संतोष कुमार उपस्थित थे।