{"_id":"5cc35610bdec22072f09e7b9","slug":"electricity-bill-proposed-bill-will-be-improved","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल के लिए तय शुल्क में होगा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल के लिए तय शुल्क में होगा संशोधन
Sat, 27 Apr 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में बिजली बिल के लिए निर्धारित शुल्क में संशोधन किया जा रहा है। मौजूद बिल में संशोधन के लिए विश्वविद्यालय के इंजीनियर से समीक्षा कराई जा रही है। संशोधित शुल्क में कूलर पर होने वाले बिजली खर्च को भी जोड़े जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
हॉस्टलों में सिंगल सीटेड बेड वाले कमरे में रहने वाले छात्र से आठ हजार रुपये और डबल सीटेड कमरे में रहने वाले छात्रों से सात हजार रुपये सालाना बिजली के मद में शुल्क लिया जाता है। इविवि प्रशासन ने पिछले कुछ वर्षों में बिजली बिल के मद में जमा हुई धनराशि और खर्च हुई बिजली के एवज में जमा किए गए बिल की धनराशि का मिलान किया तो आंकड़े चौंकाने वाले रहे। हॉस्टलों से बिजली बिल के लिए निर्धारित शुल्क से जो धनराशि जमा प्राप्त हुई, वह खर्च की गई बिजली के बिल से काफी कम थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने अपने स्तर से बिल तो जमा कर दिया लेकिन हॉस्टलों पर आंतरिक रूप से करोड़ों रुपये बकाया हो गया है। माना जा रहा है कि हॉस्टलों में प्रतिबंधित उपकरण हीटर और कूलर के उपयोग के कारण बिजली का बिल काफी अधिक आ रहा है, सो अब नए सिरे से इसकी समीक्षा की जा रही है और हॉस्टल में बिजली बिल के लिए निर्धारित शुल्क में संशोधन किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें कूलर के बिजली खर्च को भी शामिल किए जाने की योजना है। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि जल्द ही बिजली के लिए निर्धारित शुल्क में संशोधन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन